पूर्व डीजीपी शील मधुर ने देश के प्रत्येक नागरिक से आव्हान किया कि अपने घर पर एक झंडा अवश्य लगाएं

फरीदाबाद : सादर इंडिया मंच के द्वारा गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर गुरुग्राम के इंडिगो डायग्नोस्टिक के प्रांगण मे ध्वजारोहण का कार्यक्रम रखा गया, जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर सीनियर सिटीजन 105 वर्षीय तारा देवी जैन ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने कहा कि देश के सम्मान के लिए सभी को एकजुट होकर एकता का संकल्प करना चाहिए। इसी कार्यक्रम में सादर इंडिया मंच के संस्थापक एवं अध्यक्ष पूर्व डीजीपी शील मधुर ने देश के प्रत्येक नागरिक से आव्हान किया कि अपने घर पर एक झंडा अवश्य लगाएं और साथ ही साथ एक पौधा भी अवश्य लगाएं । उन्होंने देश को खुशहाल एवं सशक्त बनाने का भी प्रण लिया।
इस अवसर पर युथ सोसाइटी हरियाणा के अध्यक्ष सुरेश सिंह, कोषाध्यक्ष राजन राय ने कहा कि पूर्व में चले आ रहे कार्यक्रमों को अध्यक्ष के दिशा निर्देश पर और तेजी से काम करेंगे। वह संकल्प लेतेे हैं कि भारत की अखंडता और एकता को बरकरार रखेंगे। कार्यक्रम में अतिथि हर्ष जून, डॉ पवन जून, डॉ बृजेश कुंतल, कुलभूषण भारद्वाज, मनजीत जैलदार, सुमित शर्मा, अंशुल जैन, डॉ शालू गर्ग, डॉ मोनिका कालीरमन, ज्योति वर्मा आदि सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित थे। सभी लोगों ने देशभक्ति से ओतप्रोत होकर गणतंत्र दिवस के शुभ पावन पर्व को उत्साह के साथ मनाया।



