दिल्ली के एक व्यक्ति ने ऋषिकेश में खुदकुशी की !

ऋषिकेश, 31 अगस्त ! दिल्ली निवासी एक व्यक्ति ने यहां कथित तौर पर पेड से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । पुलिस ने बताया कि रविवार को ‘आईडीपीएल कैनाल गेट’ पर सैर करने गए लोगों में से एक ने पेड़ से शव लटके होने की सूचना दी । उन्होंने बताया कि शव को नीचे उतार कर तलाशी ली गयी जिससे पता चला कि मृतक का नाम वेद प्रकाश (34) है और वह दिल्ली का रहने वाला था । मृतक के घरवालों को सूचना दे दी गयी है और शव को शवगृह में रखा गया है। पुलिस ने बताया कि मृतक ने फाँसी लगाने से पहले अपने हाथ की नसों को काटकर भी आत्महत्या की कोशिश की थी ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!