जिला आबकारी एवं कराधान विभाग ने वैट से संबंधित चली आ रही समस्याओं के निदान के लिए लगाई स्पेशल हेल्प डेस्क

फरीदाबाद (मनीष शर्मा) : जिला आबकारी एवं कराधान विभाग ने वैट से संबंधित चली आ रही समस्याओं के निदान के लिए स्पेशल हेल्प डेस्क लगाई, जिसमें वैट से संबंधित समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। ज्वाइंट कमिश्नर फरीदाबाद रेंज दीपिका चौधरी ने बताया कि लंबे समय से चली आ रही वैट से संबंधित समस्याओं का निराकरण के लिए फरीदाबाद जोन जो चार भागों में बटा हुआ है। चारों जोन के अधिकारी डेस्क पर अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ मौजूद रहेंगे और अपर अधिकारी डे-टू-डे मॉनिटरिंग करेंगे। किसी भी प्रकार की वैट की समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण किया जाएगा। हेल्प डेस्क को लगाए जाने को लेकर के सीनियर एडवोकेट विजय शर्मा के नेतृत्व में जिला टैक्स बार के पूर्व प्रधान एडवोकेट संदीप सेठी एडवोकेट अरविंद पटेल, एडवोकेट सत्येंद्र यादव अपने साथियों के साथ ज्वाइंट कमिश्नर का धन्यवाद किया।

उन्होंने बताया कि इस तरह की हेल्प डेस्क लगाए जाने से व्यापारियों, विभाग व बेंच और बार के रिश्तो में मजबूती आएगी। ज्वाइंट कमिश्नर दीपिका चौधरी ने हम लोगों की मांगों को मानते हुए हेल्प डेस्क लगाई। इसके लिए उनका धन्यवाद करते हैं और व्यापारियों भाइयों से भी अपील करते हैं की है कि वह लोग हेल्पडेस्क का फायदा लें और अपनी समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण करवाए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!