फरीदाबाद के सेक्टर-55 स्थित राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कानूनी साक्षरता दिवस का आयोजन किया गया

फरीदाबाद : देश भर में मनाए जा रहे कानूनी साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम के तहत जिला फरीदाबाद के सेक्टर-55 स्थित राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के निर्देशानुसार वाई एस राठौर जिला एवं सत्र न्यायाधीश फरीदाबाद एवं मंगलेश कुमार चौबे मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फरीदाबाद के मार्गदर्शन में कानूनी साक्षरता दिवस का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रतिनिधि निबरास अहमद ने उपस्थित अध्यापकों एवं छात्र-छात्राओं को कानूनी सेवा अधिनियम 1967 आर्टिकल 39ए मौलिक अधिकार, मौलिक कर्तव्य, महिला सशक्तिकरण अधिनियम, महिला अधिकार संरक्षण, शोषित प्रतिकार योजना, कानूनी सेवा दिवस का महत्व, लोक अदालतों का महत्व एडीआर कार्यक्रम एवं प्राधिकरण द्वारा प्रदान की जा रही निशुल्क कानूनी सेवा एवं सहायता के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य सतेंद्र सौरोत ने सभी विद्यार्थियों से जागरूक शिक्षित व सक्रिय रहकर देश को आगे बढ़ाने की अपील की। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने अधिकारो के साथ-साथ अपने कर्तव्य की भी जानकारी रखने का आग्रह किया। एवं सभी विजयी विद्यार्थियों को बधाई दी। कानूनी साक्षरता व जागरूकता कार्यक्रम के विद्यालय के संयोजक सिकंदर सिंह एवं सोनिका सिरोहा ने बताया कि, विभिन्न विषयों पर उद्घघोष, लेखन चित्रकला व निबंध लेखन प्रतियोगिता का विद्यालय स्तर पर आयोजन किया गया। जिसमें उद्घघोष लेखन में मुस्कान, राशि, सृष्टि, पुनिया, चित्रकला प्रतियोगिता में रिमझिम, सोनाली राय, जगदीशा बंसल व निबंध लेखन में हिमांशु मिश्रा, अनुष्का शर्मा, क्रमश: प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पर रहे।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राध्यापक देशराज सिंह, सिकंदर सिंह, सोनिका सरोहा विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य गुरमीत सिंह देओल आदि ने भी संबोधित किया। उपस्थित विद्यार्थीयों की संख्या लगभग 600 से अधिक रही।



