जुआ खेलने वाले 7 आरोपियों को क्राइम ब्रांच सेक्टर 30 की टीम ने किया काबू, मौके से 1,72,250/-रु बरामद

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा लगातार आरोपियों पर कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में कार्यवाही करते हुए जुआ खेलने वाले 7 आरोपी हिमांशु, दिनेश, गनेश, नितिन, रोहित, नितिन गुप्ता व तिलकराज को काबू किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बतलाया कि 17 जून को क्राइम ब्रांच सेक्टर 30 की टीम गस्त पर थी। गस्त के दौरान टीम को गुप्त सुत्रों से दयालबाग सुरजकुण्ड में एक किराए के कमरे में जुआ खेलने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी हिमांशु वासी देवली साउथ दिल्ली, दिनेश वासी सुरजकुण्ड फरीदाबाद, गनेश वासी प्रहलादपुर दिल्ली, नितिन वासी मयुर विहार, रोहित वासी पल्ला फरीदाबाद, नितिन गुप्ता वासी लक्कडपुर फरीदाबाद व तिलकराज वासी मदन गिरी दिल्ली को दयालबाग सुरजकुण्ड से काबू किया है। आरोपियों से मौके पर 1,72,250/-रु व ताश के पत्ते बरामद हुए है। आरोपियों से पूछताछ के बाद नियमानुसार कार्यवाही की गई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!