फरीदाबाद : भारत माता कुष्ठ आश्रम में 100 जरूरतमंद लोगों को खाद्य सामग्री वितरित की गई

फरीदाबाद, 2 जुलाई। कोविड-19 के दौर में गरीब एवं जरूरतमंदों की मदद करते हुए जिला रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा गांधी कालोनी स्थित भारत माता कुष्ठ आश्रम में 100 जरूरतमंद लोगों को खाद्य सामग्री वितरित की गई। इस अवसर पर जिला रेडक्रास सोसायटी के सचिव विकास कुमार ने कहा कि जैसा कि सभी को विदित है अभी कोविड-19 महामारी का कोई दवा उपलब्ध नहीं हो पायी है तो ऐसे में जरूरी सावधानी व इम्युनिटी पावर को बढ़ाकर ही इस रोग से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि जिला रेडक्रास सोसायटी के वॉलियंटर्स जिलेभर में कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ रहे कोरोना योद्धाओं के साथ ही अन्य सभी जरूरतमंदों व गरीब लोगों को हरसंभव मदद पहुंचाने के लिए जी-जान से जुटे हुए हैं।

उन्होंने कहा कि रेडक्रास सोसायटी हर प्रकार से जिलावासियों की मदद को पूरी तरह प्रयासरत है और नागरिकों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।  जिला सचिव विकास कुमार ने सभी लोगों से अपील की कि जागरूक रहकर ही कोरोना महामारी पर काबू पाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि बिना जरूरी कार्य के घरों से बाहर न निकलें और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में जाने से बचें, फेस मास्क का प्रयोग करें तथा दो गज की दूरी का पालन कररें। खाद्य सामग्री वितरण के इस कार्य में जिला रेडक्रास सोसायटी के सहायक पुरुषोत्तम सैनी, बिजेंद्र सौरोत, ईशांत कौशिक, गीता बाला व सरोज बाला ने भी सक्रियता से भाग लिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!