14 लाख रुपये से भरा एटीएम उखाड़ ले गये

जयपुर, 7 जनवरी ! राजस्थान के अलवर जिले में भिवाड़ी के फूल बाग थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात अज्ञात नकापपोश लुटेरे राष्ट्रीयकृत बैंक का एटीएम उखाड़ ले गये। पुलिस सूत्रों ने बताया कि अज्ञात लुटेरे थडा गांव में ओरिएंटल बैंक आफॅ कामर्स का एटीएम लूट ले गए। उन्होंने बताया कि एटीएम में 14 लाख रुपये थे। उन्होंने बताया कि एटीएम बूथ पर कोई सुरक्षाकर्मी तैनात नहीं था। एटीएम बूथ पर लगे सीसीटीवी फुटेज में तीन नकाबपोश लोग दिखाई दे रहे है, हालांकि लुटरों की संख्या कितनी थी, यह जांच के बाद पता चलेगा। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लुटरों की तलाश की जा रही है। बैंक प्रशासन की ओर से इस संबंध में मामला दर्ज करवाया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!