फरीदाबाद से लापता लडक़ी को पुलिस ने किया बिहार से बरामद

फरीदाबाद : थाना सराय ख्वाजा की पुलिस टीम ने लापता 13 वर्षीय लडक़ी को तलाश कर उनके परिजनों को सौंपा। सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र से लापता एक लडक़ी के परिजनों ने इसकी शिकायत गत 3 मई को संबंधित थाने में दी। शिकायत में परिजनों ने बताया कि उनकी लडक़ी घर से बिना किसी को कुछ बताये कहीं चली गयी है। काफी खोजबीन करने के बाद भी लडक़ी के बारे में कहीं-कुछ पता नहीं चला। इसके बाद लडक़ी के लापता होने की शिकायत दर्ज कर उसकी बरामदगी के प्रयास शुरू कर दिये गए।
पुलिस आयुक्त ओ पी सिंह ने ऐसे मामलों पर तुरंत संज्ञान लेकर कार्रवाई करने का आदेश दिया है।
सराय ख्वाजा थाना में मामला दर्ज होते ही लडक़ी की बरामदगी के लिए पुलिस एक्शन में आई और इंस्पेक्टर मोहर सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित की। गुप्त सूत्रों की सहायता से लडक़ी के बिहार के कटिहार जिले में होने की सूचना प्राप्त हुई।
तत्पश्चात बिना देरी किये ही पुलिस टीम कटिहार के लिए रवाना हो गयी। वहाँ पहुँच कर काफी मशक्कत के बाद आखिरकार लडक़ी को सकुशल बरामद कर लिया और अपने साथ पुलिस सुरक्षा में फरीदाबाद ले आयी। लडक़ी ने बताया कि मम्मी की डाँट-फटकार से गुस्सा होकर वह बिहार में अपने गाँव चली गई थी।
पुलिस ने लडक़ी को उनके परिजनों को सौंपते हुए हिदायत दी कि अपने बच्चों का विशेष ध्यान रखें, आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति ऐसे भूले-भटके बच्चों के अपराध के अंधेरों में धकेल देते हैं।



