शिरडी सांई बाबा स्कूल तिगांव में 71वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया

फरीदाबाद 25 जनवरी। शिरडी सांई बाबा स्कूल तिगांव में 71वाँ गणतंत्र दिवस प्रधानाचार्य बीनू शर्मा की अध्यक्षता में धूमधाम से मनाया जिसमें बेटी बचाओ अभियान के राष्ट्रीय संयोजक हरीश चन्द्र आजाद व राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस मौके पर बच्चों ने देशभक्ति गीत गाये और देशभक्ति गीतों पर धूमधाम से थिरके। इस मौके पर हरीश चन्द्र आजाद ने 71वें गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि गणतंत्रता दिवस और स्वतंत्रता दिवस भारतीयों के सबसे बड़े त्यौहार हैं और यह देखकर हर्ष हुआ कि शिरडी सांई बाबा स्कूल के बच्चों ने गणतंत्र दिवस को बहुत धूमधाम से पर्व के रूप में मनाया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा शर्मा ने कहा कि आज हम जो आजादी की सांस ले रहे हैं उसके लिये कई देशभक्तों ने शहादत दी और एैसे पवित्र मौके पर उन शहीदों को नमन करना ही हमारा कर्तव्य है। शिरडी सांई बाबा स्कूल के बच्चों ने उन शहीदों को सलामी के साथ नमन किया। प्रधानाचार्य बीनू शर्मा ने कहा कि हामरे स्कूल के बच्चें इसी तरह गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम सैक्टर गणतंत्रता दिवस की परेड में कल करेगें और इस मौके पर उन बच्चों को गोल्ड व सिलवर मैडल भी दिये गये जिन्होने अंर्तराष्ट्रीय प्रतियोगिता स्पैल बी में प्रथम व द्वितिय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य बीनू शर्मा, के ए पिल्लै, विकास मल्लहोत्रा, बबीता, सीमा शर्मा व हरीश चन्द्र आजाद ने अपने विचार रखे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!