दिलीप कुमार सांस लेने में दिक्कत के चलते अस्पताल में भर्ती

मुंबई, 6 जून : दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार को सांस लेने में दिक्कत के चलते रविवार सुबह यहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी पत्नी एवं मशहूर अभिनेत्री सायरा बानो ने बताया कि कुमार (98) को सुबह करीब साढ़े आठ बजे उपनगर खार स्थित हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बानो ने कहा, ‘‘आज सुबह उनकी (कुमार) तबीयत खराब हो गयी और उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी। वह अभी खार स्थित गैर कोविड हिंदुजा अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी जांच चल रही है।’’

अभिनेता को नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए पिछले महीने भी इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

कुमार ने 1944 में ‘‘ज्वार भाटा’’ फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी और वह पांच दशकों के अपने करियर में ‘‘कोहिनूर’’, ‘‘मुगल-ए-आजम’’, ‘‘देवदास’’, ‘‘नया दौर’’, ‘‘राम और श्याम’’ समेत कई हिट फिल्मों में नजर आए।

फिल्मी पर्दे पर उन्हें पिछली बार 1998 में ‘‘किला’’ फिल्म में देखा गया था।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!