प्लेन क्रैश: उप मुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य की मौत !

मुंबई : महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की मौत वाले विमान हादसे को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है ! फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट Flightradar24 के अनुसार, उनका विमान बारामती एयरपोर्ट पर दूसरी बार लैंडिंग का प्रयास कर रहा था, तभी वह अनियंत्रित होकर क्रैश हो गया ! यह हादसा सुबह करीब 8:45 बजे हुआ, जिसमें 66 वर्षीय अजीत पवार और विमान में मौजूद अन्य चार लोगों की मौत हो गयी!

यह विमान Learjet 45 था, जिसे निजी कंपनी VSR Ventures संचालित करती थी ! क्रैश के बाद विमान में भीषण आग लग गई और उसका मलबा रनवे से पहले ही बिखर गया ! प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विमान रनवे से करीब 100 फीट पहले ही जमीन से टकरा गया ! स्थानीय लोगों ने बताया कि विमान नीचे आते ही नियंत्रण खो बैठा और जोरदार धमाके के बाद आग के गोले में बदल गया ! प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक के बाद एक 4–5 धमाके सुनाई दिए ! हादसे के तुरंत बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन आग इतनी तेज थी कि कोई भी यात्री को बाहर नहीं निकाल पाया !

DGCA के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पुष्टि की कि विमान में कुल 5 लोग मौजूद थे अजीत पवार, उनका PSO, एक अटेंडेंट और दो क्रू मेंबर (पायलट और फर्स्ट ऑफिसर) !

अजीत पवार सुबह 8 बजे मुंबई से रवाना हुए थे और बारामती में होने वाली चार चुनावी सभाओं को संबोधित करने जा रहे थे ! अजीत पवार का जन्म 22 जुलाई 1959 को अहमदनगर जिले के देवळाली प्रवरा में हुआ था ! उनके पिता आनंदराव पवार मुंबई के प्रसिद्ध राजकमल स्टूडियो में काम करते थे ! पिता के निधन के बाद उनकी पढ़ाई बाधित हुई ! उनका राजनीतिक सफर उनके चाचा, शरद पवार, के प्रभाव से शुरू हुआ, जो पहले से ही महाराष्ट्र की राजनीति में बड़े नाम थे!

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!