गांधी पार्क में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन

फरीदाबाद। पांच नंबर पी ब्लॉक गांधी पार्क में जन्माष्टमी के पावन अवसर पर सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य एवं भक्तिमय आयोजन किया गया। कथा के दौरान प्रसिद्ध कथाव्यास पंडित राधा रमण शास्त्री जी ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं एवं श्रीमद्भागवत महापुराण के विभिन्न प्रसंगों का अत्यंत भावपूर्ण वर्णन कर श्रद्धालुओं को भक्तिरस से सराबोर कर दिया।

कथा में वरिष्ठ अधिवक्ता ऑल इंडिया टैक्स लॉयर्स एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव संदीप सेठी की विशेष उपस्थिति एवं सहयोग ने आयोजन को गरिमा प्रदान की। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को सत्य, धर्म, प्रेम, सेवा और संस्कारों के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देने वाला पावन माध्यम है। वहीं समाजसेवी परविंदर राजपाल ने क्षेत्रवासियों को एकजुट कर आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और तन-मन-धन से सहयोग करने वाले सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।

आयोजन में विशेष सहयोग पंडित उमेश मिश्रा, ओम मिश्रा, जितिन अरोड़ा, राकेश बेनीवाल, गिरीश नागपाल, जितेंद्र, नवीन शर्मा, अमित कुमार, प्रशांत बत्रा, विकास चोपड़ा, मोहित पुंज सहित ब्लॉक के सभी निवासियों ने किया।
समापन अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता संदीप सेठी, ए.एस. नागपाल, नवदीप सेवा समिति ट्रस्ट के अध्यक्ष यशपाल शर्मा, राजन मुथरेजा, थाना नंबर-5 के एसएचओ महाबीर सिंह, एएसआई सतीश कुमार, महेश कुमार, राम मंदिर के सुमित कथूरिया, तत्कालेश्वर मंदिर के महेश बजाज, मोंटू सिंह, रिया गोयल, समाजसेवी सतीश चोपड़ा, मनमीत कौर, श्रद्धा रामलीला कमेटी के श्रवण चावला एवं अजय खरबंदा सहित अनेक गणमान्य अतिथियों ने बिहारी जी के चरणों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!