हरियाणा में एक दिन में 300 से ज्यादा पॉजिटिव मामले !

चंडीगढ़। हरियाणा में बुधवार शाम तक कोरोना संक्रमण के 302 नए केस सामने आने से स्वास्थ्य महकमे की चिंता और बढ़ गई है। 28824 लोगों को स्वास्थ्य महकमे ने मेडिकल सर्विलांस के दायरे में रखा हुआ है। 4548 संदिग्धों सैंपल रिपोर्ट आना अभी बाकी है। रिकवरी रेट और घटकर 36.87 प्रतिशत पहुंच गया है। जबकि संक्रमण रेट 2.39 प्रतिशत हो गया है। यमुनानगर एक बार फिर से संक्रमण मुक्त जिला बन गया है। गुरुग्राम में 132, फरीदाबाद में 69, सोनीपत में 28, नूंह में 6, अंबाला में 8, पानीपत, पंचकूला, फतेहाबाद, भिवानी, कैथल, कुरुक्षेत्र में 1-1, करनाल में 10, रोहतक में 7, नारनौल में 28 व हिसार में 8 नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं। जबकि बुधवार शाम तक 20 मरीज ठीक भी हुए हैं।
अब तक गुरुग्राम में 1195, फरीदाबाद में 498, सोनीपत में 261, झज्जर में 103, नूंह में 78, अंबाला में 69, पलवल में 79, पानीपत में 65, पंचकूला में 27, जींद में 32, करनाल में 66, यमुनानगर में 9, सिरसा में 47, फतेहाबाद में 25, भिवानी में 45, रोहतक में 97, नारनौल में 70, हिसार में 61, रेवाड़ी में 23, चरखी दादरी में 13, कैथल में 30 व कुरुक्षेत्र में 37 संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। जबकि 14 इटालियन और 21 अमेरिका से आए लोग भी संक्रमित पाए गए थे।
ठीक होने वालों में गुरुग्राम में 288, फरीदाबाद में 169, सोनीपत में 158, झज्जर में 92, नूंह में 66, अंबाला में 40, पलवल में 44, पानीपत में 46, पंचकूला में 26, जींद में 24, करनाल में 20, यमुनानगर में 9, सिरसा में 13, फतेहाबाद में 7, भिवानी में 6, रोहतक में 11, नारनौल में 21, हिसार में 5, रेवाड़ी में 4, चरखी दादरी में 1, कैथल में 6, कुरुक्षेत्र में 17 मरीज रिकवर हो चुके हैं। सभी 14 इटालियन संक्रमित भी ठीक हो चुके हैं । जबकि अमेरिका से आए 21 में से 2 मरीज भी स्वस्थ हो गए हैं।



