बिना लक्षणों वाले बढ़ते कोरोना पॉजिटिव केसों से खतरा !

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस अब पूरी रफ्तार से लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। देश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 20 हजार के करीब पहुंच गई है तो दूसरी ओर अब तक 600 से अधिक लोग संक्रमण की चपेट में आकर अपनी जान गवां चुके है। इस बीच बिना लक्षणों वाले नए कोरोना पॉजिटिव केसों ने संक्रमण के फैलने का खतरा और बढ़ा दिया है।

उधर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के प्रमुख टेड्रॉस ए. गेब्रियेसस ने चेताया है कि अभी कोरोना महामारी को लेकर इससे बुरा वक्त आना बाकी है। उन्होंने साफ कहा कि कोरोना वायरस के प्रकोप का सबसे खराब समय आना अभी बाकी है। डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक ने कहा कि कोरोना वायरस को लोग अब तक समझ नहीं पा रहे है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुखिया इस बयान ने भारत सहित पूरे दुनिया की चिंता बढ़ा दी है। दावा यह भी किया जा रहा हैं कि कोरोना वायरस अब अपना रूप बदल रहा है हलांकि भारत में अभी कोरोना वायरस के रुप बदलने के कोई पुख्ता प्रमाण नहीं मिले है लेकिन पिछले दिनों देश में जो कोरोना पॉजिटिव के नए केस सामने आए है उसमें बहुत से लोग ऐसे संक्रमित पाए गए है जिनमें कोरोना के कोई लक्षण ही नहीं थे।

उदाहरण के तौर पर महाराष्ट्र में जिन पचास से अधिक पत्रकारों में कोरोना पॉजिटिव पाया गया था उसमें से अधिकांश में कोरोना के कोई लक्षण नहीं थे यानि वह सर्दी,जुकाम या खांसी जैसी बीमारी से नहीं पीड़ित थे। इस तरह कोरोना के हॉटस्पॉट जयपुर में बिना लक्षण वाले पांच सौ से अधिक लोगों की जांच करने पर चार सौ से अधिक लोग कोरोना पॉजिटिव मिले है। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में भी कई ऐसे मामले सामने आए है जिसमें ऐसे लोगो कोरोना पॉजिटिव पाए गए जिनमेंं बीमारी के कोई लक्षण नहीं थे। स्वास्थ्य मंत्रालय और ICMR के मुताबिक देश में कोरोना पॉजिटिव ऐसे केस बड़ी संख्या में सामने आ रहे है जिनमें बीमारी को लेकर किसी भी प्रकार के लक्षण नहीं दिखाई दे रहे है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!