बुलेट खरीदने की औकात नहीं तो कर ली चोरी, क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच सेक्टर 48 की टीम ने बुलेट चोर आरोपी आरिफ उर्फ टन्ना को गुप्त सूत्रों की सहायता से गिरफ्तार किया है। आरोपी फरीदाबाद के बडख़ल का निवासी है और नशा करने का आदी है।

आरोपी ने अगस्त 2019 में थाना एनआईटी क्षेत्र से एक बुलेट मोटरसाइकिल चोरी कर ली थी जिसके लिए आरोपी के खिलाफ थाना एनआईटी में चोरी की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज है।

क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूत्रों के सहायता से आरोपी को टावर नंबर 3 से चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई बुलेट को बरामद कर लिया गया है।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बुलेट चलाने का शौकीन है परंतु खरीदने के लिए उसके पास पैसे नहीं थे तो इसलिए उसने बुलेट चोरी की थी। आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!