भाजपा-बसपा और सपा के गढ़ में कांग्रेस नेताओं ने लगाई सेंध

- शैलेन्द्र चौहान को कांग्रेस जनसंवाद मंच गौतमबुद्ध नगर का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया
नोएडा : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की नीतियों को देश भर में फैला रहे कांग्रेस जनसंवाद कार्यक्रम अभियान के तहत मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कौशिक ने अपने साथियों सहित उत्तर प्रदेश के नोएडा में विरोधी पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं को कांग्रेस पार्टी में जोडक़र भाजपा-बसपा व सपा के गढ़ में सेंध लगाकर चुनौती देते हुए कहा है कि अगर मोदी में हिम्मत है तो आम जनता में बैठकर राहुल गांधी से बहस करके दिखाएं।

श्री कौशिक ने कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार जुमलों की सरकार है। मोदी और योगी हर मोर्चे पर फेल हैं। अगर यह लोग अपने जुमलों के साथ जनता के बीच में राहुल गांधी से बहस करने बैठेंगे तो बेनकाब हो जाएंगे और जनता भाजपा के नेताओं को देश की बर्बादी के लिए सडक़ों पर दौड़ा-दौड़ा कर मारेगी। खासतौर पर बार्डर पर बैठे हुए किसान इनको देश छोडक़र भागने भी नहीं देंगे और इस देश से की गई प्रत्येक लूट का हिसाब इन लोगों से लिया जाएगा।

कांग्रेस जनसंवाद कार्यक्रम के माध्यम से देश की जनता को कांग्रेस के साथ जोडऩे में जुटे मंच के अध्यक्ष विजय कौशिक ने कहा कि उत्तर प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, कांग्रेस महासचिव श्रीमति प्रियंका गांधी के नेतृत्व में संघर्ष कर रहे हैं। वहीं हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी विवेक बंसल, प्रदेश अध्यक्ष कु0 शैलजा, पूर्व मुख्यमंत्री चौ. भूपेन्द्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रणदीप ङ्क्षसह सुरजेवाला को एकजुट करके हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनाने की तैयारी कर रहे हैं। इन नेताओं के संघर्ष से निश्चित तौर पर उत्तर प्रदेश का गौरव बढ़ेगा।
श्री कौशिक ने मंच के सोशल मीडिया प्रभारी नरेश वैष्णव, कांग्रेस नेता श्रवण माहेश्वरी, मलेरना से सुरेन्द्र शर्मा, एन.के. तिवारी, मनोज वैष्णव की सिफारिश पर उत्तर प्रदेश के महत्वपूर्ण राजनीतिज्ञ शैलेन्द्र चौहान को गौतमबुद्ध नगर का जिला अध्यक्ष नियुक्त करते हुए उन्हें उत्तर प्रदेश कांग्रेस जनसंवाद कार्यक्रम का प्रदेश प्रवक्ता भी नियुक्त किया। इस अवसर पर नवनियुक्त जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र चौहान ने अपने साथियों सहित हरियाणा के कांग्रेस नेताओं का उत्तर प्रदेश आगमन पर भव्य स्वागत किया और विश्वास दिलाया कि वह अपने साथियों सहित कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे।



