भाजपा महिला मोर्चा एवं वीर भारत ट्रस्ट ने वैक्सीनेशन कैंप का किया आयोजन

बल्लभगढ़ : भाजपा महिला मोर्चा एवं वीर भारत ट्रस्ट ने राष्ट्रीय संस्कृति मॉडल स्कूल सेक्टर-2 बल्लभगढ़, फरीदाबाद में शहीदी दिवस पर वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया। जिसमें मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा के बड़े भाई टिपरचंद शर्मा, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्षा राजबाला सरदाना और वार्ड नंबर 36 के पार्षद दीपक यादव ने कार्यक्रम का उद्घाटन शहीदों को श्रद्धांजलि देकर किया।
बल्लभगढ़ विधानसभा के संयोजक सीएम और सीएम विंडो के मेंबर पारस जैन, भाजपा महिला मोर्चा फरीदाबाद के उपाध्यक्ष अलका भाटिया, बल्लभगढ़ विधानसभा की सह संयोजक नीलम चौधरी, बल्लभगढ़ मंडल के महामंत्री प्रेम मदान, बदलाव हमारी कोशिश की अध्यक्ष सुषमा यादव भी विशेष रूप से मौजूद रही।
इस कैंप में लोगों ने बढ़ चढक़र भाग लिया और 350 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। कार्यक्रम में स्कूल की प्रधानाध्यापक सरिता रावत का बहुत सहयोग रहा। उपाध्यक्ष दिनेश प्रसाद सिंह, शूरवीर सिंह नेगी, सुनंदा सोनी, पूनम रावत रितिका, दिव्या, आशा वर्कर की पूरी टीम का भी भरपूर सहयोग रहा। भाजपा महिला मोर्चा फरीदाबाद की जिला सचिव संगीता नेगी ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।



