भारती चेरिटेबल ट्रस्ट ने ओल्ड फरीदाबाद की झुग्गियों में बना हुआ भोजन वितरित किया

फरीदाबाद : भारती चेरिटेबल ट्रस्ट व जिला रेड क्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद के सहयोग से 300 पैकेट बना हुआ भोजन वितरण किया गया। कई दिनों के क्रम में भारती चेरिटेबल ट्रस्ट ने आज ओल्ड फरीदाबाद की झुग्गियों में बना हुआ भोजन वितरित किया।
जिला रेड क्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद ट्रस्ट को निरंतर अन वितरण करने में सेक्रेटरी विकास कुमार, विमल खंडेलवाल का पूर्ण सहयोग रहा है। इसमें ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. धर्मेन्द्र सिंह नांदल, नाथ कपालिक वीरभद्र आर्य, पंडित गोपाल प्रधान, मामचंद प्रधान, जितेंद्र शर्मा, शुभम नांदल, दीपक कुमार सम्मिलित रहे।



