भारती चेरिटेबल ट्रस्ट ने पुलिस कर्मचारियों व ऑटो चालकों को इम्यूनिटी बूस्टर की दवाईयां दी

फरीदाबाद : भारती चेरिटेबल ट्रस्ट ने बल्लबगढ़ मथुरा रोड, बल्लबगढ़ पुल ऑटो स्टैंड पर पुलिस कर्मचारियों व ऑटो चालकों को इम्यूनिटी बूस्टर की दवाईयां दी। इसके अलावा 100 परिवारों को भी इम्यूनिटी बूस्टर दवाई वितरण की गई। कोरोना महामारी को लेकर ट्रस्ट लगातार लोगों की सेवा में जुटा हुआ है। इम्यूनिटी बढ़ाने की दवाई ट्रस्ट को अनीश पाल से प्राप्त हुई जिनका ट्रस्ट ने धन्यवाद किया।
इससे पहले ट्रस्ट ने पर्वतीया कालोनी श्रीराम चौक के निकट 45 परिवारों में होमयोपैथी की इम्यूनिटी पॉवर बढ़ाने वाली दवाईयां वितरित की। इस कार्य में भारती चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक डॉ धर्मेन्द्र सिंह नांदल, गोपाल शर्मा, वीरभद्र आर्य, शुभम नांदल, जितेंद्र शर्मा, नरेश शर्मा, दीपक तंवर आदि शामिल रहे।



