कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने शोक व्यक्त कर परिजनों का ढाढस बढाया

बल्लभगढ़, 11 फरवरी। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा ने गांव मलेरणा पहुंचकर भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष पंडित सुखबीर मलेरना के बड़े भाई राजेश शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने शोक संतप्त परिवार का ढाढस बंधाया।
इसके अलावा परिवहन मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा ने बल्लभगढ़ के मशहूर डालचंद हलवाई की 85 साल की उम्र में निधन पर भी उनके घर पहुंच कर अपनी दु:ख संवेदना प्रकट की। तत्पश्चात परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने शहर के नौजवान व्यापारी रिंकू निवासी मेन बाजार बल्लभगढ़ की करीब 45 साल की उम्र में निधन होने और पन्ना लाल निवासी सीही गेट की 90 वर्ष की आयु में निधन होने पर उनके घर पहुंच कर शोक प्रकट किया। इस दौरान उनके साथ से पारस जैन मौजूद रहे।



