महिला पुलिसकर्मियों पर पुष्प वर्षा कर व साफा भेंट कर सम्मानित किया

फरीदाबाद ! फरीदाबाद शहरी क्षेत्र के विधायक नरेंद्र गुप्ता व भारतीय जनता पार्टी की महिला सदस्य पूर्व SHO आशा रानी, किरण सौरोत, दीप्ति शर्मा, अनिता पराशर, सीमा गर्ग, अनु कपूर, शरदा गर्ग, पूनम चोपड़ा, आशा शर्मा  व अनेक महिलाओं ने महिला ऐ. सी. पी धारना यादव, एस .एच् .ओ  सुनीता रानी व अन्य महिला पुलिसकर्मियों पर पुष्प वर्षा कर व साफा भेंट कर सम्मानित किया ।

इस मौके पर विधायक नरेंद्र गुप्ता ने कहा कि महिलाओं द्वारा महिला पुलिसकर्मियों को सम्मान दिलाना पार्टी के मंडल अध्यक्ष सचिन शर्मा द्वारा एक अच्छी पहल है ।उन्होंने कहा कोरोना योद्धा अपनी जान की परवाह किये बगैर देश की सेवा में लगे हुए हैं प्रत्येक भारतवासी आज उन्हे  दुआयें दे रहा है। इस मौके पर मुख्यरूप से वार्ड 30 के पार्षद सुभाष आहूजा, परविंदर मल्होत्रा, टोनी पहलवान, कुलदीप साहनी, कमल सौरोत, सतीश आहूजा, बंसीलाल, यश जाजोरिया, कमल शर्मा आदि मौजूद थे।कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष सचिन शर्मा द्वारा की गई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!