शराब तस्करी के मामले में 2 आरोपियों को अलग-अलग स्थान से किया गिरफ्तार, 24 बोतल बीयर व 54 पव्वे देशी शराब बरामद

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा लगातार शराब तस्करों पर कार्यवाही की जा रही है इसी कड़ी में कार्रवाई करते हुए शराब तस्करी के 2 अलग-अलग मामलों मे थाना सेक्टर-31 व पुलिस थाना सैंट्रल की टीम ने क्रमश: आरोपी पवन व रवि को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया है ।

पुलिस प्रवक्ता ने बतलाया कि थाना सेक्टर-31 की टीम ने आरोपी पवन वासी शंकर कालोनी फरीदाबाद को चैकिंग के दौरान 54 पव्वे देशी शराब व पुलिस थाना सैंट्रल की टीम ने रवि गांव अजरौंदा फरीदाबाद को प्राप्त सूचना के आधार पर नियर टाउन पार्क सेक्टर-12 से 24 बोतल बियर के साथ गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों से पूछताछ के बाद नियमानुसार कार्यवाही की गई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!