हिमाचल मित्र मण्डल सोसायटी ने हरियाणा कोरोना रिलीफ फंड में 31 हजार रूपए दिए

फरीदाबाद, 7 अप्रैल। हिमाचल मित्र मण्डल सोसायटी द्वारा ने अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए हरियाणा कोरोना रिलीफ फंड में 31 हजार रूपए का आर्थिक योगदान दिया है। हिमाचल मित्र मंडल सोसायटी के प्रधान तिलक राज दत्ता, महासचिव बलवीर सिंह, कोषाध्यक्ष राजकुमार, सदस्य अजय सिंह एडवोकेट, विशेष सहयोगी जिला टैक्स बार एसोसिएशन के प्रधान संदीप सेठी ने यह चैक जिला अतिरिक्त उपायुक्त आर.के.सिंह को भेंट किया।

इस अवसर पर जिला अतिरिक्त उपायुक्त आर.के.सिंह ने हिमाचल मित्र मण्डल की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि कोरोना पीडि़तों की मदद के लिए यह योगदान सराहनीय है। सभी धार्मिक, सामाजिक संस्थाओं को इस कार्य में आगे आना चाहिए तथा आस-पास के जरूरतमंद लोगों की मदद करनी चाहिए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!