मूलचन्द शर्मा ने जिले के बादशाह खान अस्पताल, बल्लबगढ़ सरकारी अस्पताल सहित कोविड सेंटरों में सरकारी व्यवस्थाओं का जायजा लिया

फरीदाबाद, 7 मई। जिला में कोविड-19 मॉनिटरिंग एवं कोविड-19 मैनेजमेंट की जिम्मेदारी निभाते हुए हरियाणा के परिवहन एवं खनन मंत्री मूलचन्द शर्मा ने जिले के बादशाह खान अस्पताल, बल्लबगढ़ सरकारी अस्पताल सहित कोविड सेंटरों में सरकारी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस मौके पर परिवहन मंत्री ने कहा कि जिले में लोगों को कोई भी परेशानी नहीं आएगी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार द्वारा समय पर दवाइयां, ऑक्सीजन, डॉक्टरों की सलाह मरीजों को उपलब्ध करा रही है। इसके अलावा परिवहन मंत्री ने कहा कि सभी प्राइवेट अस्पताल सरकार द्वारा जारी रेट लिस्ट अपने अस्पताल के बाहर चस्पा करें ताकि लोगों को कोई परेशानी ना आये। उन्होंने कहा कि इलाज के नाम पर महामारी के इस समय में बिना लाभ कमाए लोगों की सेवा करें।
हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने दोपहर को बल्लबगढ़ के सरकारी अस्पताल का दौरा किया। इस मौके पर बल्लभगढ़ के सीनियर मेडिकल ऑफिसर टीसी गिड़वाल से लोगों को लगाई जा रही वैक्सीनेशन के कार्य का दौरा लिया। इसके बाद सेक्टर 3 सामुदायिक भवन में बनाए गए कोविड-19 पर पहुंचकर डॉ गिडवाल और डॉ योगेंद्र सिंह से सारी जानकारी ली। डॉक्टरों ने बताया कि सामुदायिक भवन में ऑक्सीजन बेड की कोई कमी नहीं है। इसके अलावा तिगांव गांव के स्वास्थ्य केंद्र में भी सुविधाओं का जायजा लिया यहाँ भी कोविड सेंटर में ऑक्सीजन बेड उपलब्ध मिले और लोगों को लगाई जा रही वैक्सीन का कार्य भी सुचारू रूप से चलता हुआ मिला। यहां की सारी जानकारी डॉक्टर श्वेता भड़ाना ने दी।
परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने इसके बाद सेक्टर 37 और बल्लभगढ़ के तिगांव रोड स्थित श्मशान घाट का भी दौरा किया। उन्होंने फरीदाबाद जिले के बादशाह खान अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया। यह ऑक्सीजन प्लांट शुरू कर दिया गया है और लगभग 75प्रतिशत ऑक्सीजन की सप्लाई अस्पताल के अंदर इसी प्लांट से की जाएगी। इस मौके पर उन्होंने यहाँ के कोविड वार्ड के स्टाफ से भी बात कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। बीके अस्पताल में इस इस मौके पर सीएमओ डॉ रणदीप सिंह पूनिया, डॉ विनय गुप्ता, डॉ राजेश, पारस जैन सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहे।



