युवती को घर से उठा ले गए पांच युवक, आंगनबाड़ी केंद्र ले जाकर गैंगरेप करने का आरोप !

यमुनानगर। साढौरा में हैवानियत की हदें पार करने वाला एक मामला सामने आया है। आरोप है कि पांच युवक एक 20 साल की युवती को घर से उठा कर ले गए और उसके साथ गैंगरेप किया। इस वारदात में एक नाबालिग युवक के शामिल होने की बात भी सामने आई है। पीडि़ता के बेहोश होने पर आरोपी उसे वहीं छोड़ कर फरार हो गए. पुलिस ने युवती का मेडिकल कराने के बाद अपहरण, मारपीट और रेप का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में पीडि़ता ने बताया की वह अपने कमरे में सो रही थी। उसकी दो बहनें भी सो रही थीं। उनकी मां और मामी अलग कमरे में सो रही थीं। आरोप है कि रात करीब 10 बजे उनके पड़ोस में रहने वाला बाबा, मोनू, रवि और चांद उसके कमरे में आए और मुंह को कपड़े से दबाकर उठाकर ले गए।
रातभर किया रेप
पुलिस में दी गई शिकायत में बताया गया है कि आरोपी युवक उन्हें पास में ही स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में ले गए। जहां बाबा, चांद, मोनू, रवि और एक नाबालिग ने उनके साथ गलत काम किया। आरोपियों ने रातभर उनके साथ रेप किया। किसी तरह पीडि़ता आरोपियों के चंगुल से निकल कर घर पहुंची और मां को आपबीति बताई।
मेडिकल में रेप की पुष्टि
इसके बाद पुलिस को मामले की शिकायत दी गई। पुलिस ने पीडि़ता के बयानों के आधार पर आरोपियों के खिला धारा 365 और 376डी के तहत केस दर्ज कर आऱोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने पीडि़ता का मेडिकल भी करवाया जिसमें रेप की पुष्टि हो गई है। पुलिस की मानें तो जल्द ही आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



