युवती ने 18वीं मंजिल से कूद कर की आत्महत्या

नोएडा(उप्र), 9 अक्टूबर : नोएडा के थाना बिसरख क्षेत्र की एक सोसाइटी में रहने वाली युवती ने कथिततौर पर 18वीं मंजिल से कूदकर शनिवार सुबह आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि सुबह थाना बिसरख पुलिस को सूचना मिली कि एक सोसायटी में रहने वाली 22 वर्षीय युवती 18वीं मंजिल स्थित अपने फ्लैट से कूद गई है।

पुलिस ने बताया कि युवती को गंभीर हालत में उसके परिजन अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!