श्रीमद् भागवत कथा भक्ति ज्ञान यज्ञ श्री नीलकण्ठ मंदिर सैक्टर-23ए में हुआ सम्पन्न

श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से कथा का श्रवण किया

फरीदाबाद, 29 अक्टूबर। श्रीमद् भागवत कथा भक्ति ज्ञान यज्ञ श्री नीलकण्ठ मंदिर सैक्टर-23ए में सम्पन्न हुआ। सभी श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से कथा का श्रवण किया। कथ व्यास पंडि़त भगवती शरण शास्त्री ने अध्यात्म के बारे में विस्तार से वर्णन किया। सात दिनों तक चली इस कथा में कई प्रकार के स्वरूपों का विस्तार से वर्णन किया गया।

कथा में सभी 16 संस्कारों के बारे में आचार्य जी ने बताया। सभी सैक्टर तथा कालोनी वासियों को पूर्ण ज्ञान प्राप्त हुआ। कथा समाप्ति पर हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया तत्पश्चात श्रद्धालुओं में भण्डारा विस्तार किया गया।

इस मौके पर एडवोकेट संदीप सेठी, पंडि़त आकाश सेमवाल, पंडि़त ऋषभ सेमवाल सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!