2 वाहन चोर आरोपी गिरफ्तार, अपराध शाखा उंचा गांव की टीम ने चोरी की एक स्कूटी बरामद की

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अपराध शाखा उंचा गांव की टीम ने कार्रवाई करते हुए वाहन चोरी के एक मामले में 2 आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की एक स्कूटी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान आनंद(22) व विशाल(21) निवासी मुजेसर फरीदाबाद के रूप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि उत्कर्ष वासी सेक्टर-22, ने थाना कोतवाली में शिकायत दी थी कि 21 अप्रैल 2026 को उसकी स्कूटी को NIT-1 स्थित उसकी दुकान के बाहर से कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। शिकायत पर थाना कोतवाली में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच आरंभ की गई।

अपराध शाखा उंचा गांव की टीम ने 26 जुलाई 2026 को आगरा कैनाल बी.पी.टी.पी के पास से आरोपी आनंद व विशाल को चोरी की स्कूटी सहित गिरफ्तार किया। जिन्होंने पूछताछ में बताया कि नशा करने के आदी है व नशापूर्ति के लिए उन्होनें स्कूटी चुराई थी। जिनको माननीय अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!