फर्जी निवेश का झांसा देकर महिला से ₹1.39 लाख की ठगी
खाता उपलब्ध करवाने वाला आरोपित गिरफ्तार, साइबर थाना बल्लभगढ की कार्रवाई

फरीदाबाद : पुलिस प्रवक्ता अनुसार सेक्टर-9, फरीदाबाद की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को बताया कि 16 जुलाई 2026 को उनके टेलीग्राम पर “ZERO TO HERO PREMIUM” नामक चैनल का विज्ञापन आया, जिसमें न्यूनतम ₹30,000 निवेश करने पर तीन गुना मुनाफा देने का दावा किया गया था। विज्ञापन के झांसे में आकर महिला ने UPI के माध्यम से ₹30,000 ट्रांसफर कर दिये। इसके बाद आरोपियों ने “TRADERS CLUB” के नाम से एक फर्जी स्क्रीनशॉट भेजकर निवेश राशि को लगभग ₹1.88 लाख दिखाया। रकम निकालने के लिए पहले रिटर्न चार्ज के नाम पर ₹56,691.50 और बाद में GST के नाम पर ₹52,911 जमा करा लिए। इसके बावजूद जब शिकायतकर्ता ने अपनी राशि वापस मांगी तो ठगो ने अकाउंट चार्ज के नाम पर ₹57,000 और जमा कराने की मांग की। तब उसे अपने साथ साइबर ठगी होने का अहसास हुआ। जिसकी शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
उन्होंने आगे बताया कि साइबर थाना बल्लभगढ की टीम ने दिलखुश वासी जिला बुंदी राजस्थान को बुंदी से 25 जुलाई को गिरफ्तार किया है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी दिलखुश ने खाताधारक चिरंजीलाल का खाता अखिलेश से लेकर आगे ठगो को दिया था। वह बी.ए पास है, अखिलेश व दिलखुश की मुलाकात चाय की दुकान पर हुई थी। चिरंजीलाल के खाता में ठगी के ₹52,911 रुपये आये थे।
दिलखुश को अखिलेश की पूछताछ उपरांत बूंदी से काबू किया गया है। अखिलेश को पुलिस ने 22 जुलाई को गिरफ्तार किया था। जिसको जेल भेजा गया वहीं दिलखुश को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।



