फर्जी दस्तावेज से जमानत लेने वाला गिरफ्तार, थाना सेंट्रल पुलिस की कार्रवाई

फरीदाबाद : थाना सेंट्रल फरीदाबाद की पुलिस ने पंकज, निवासी संजय कॉलोनी फरीदाबाद को फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से जमानत लेने के मामले में 25 जुलाई को पाली-भांखरी रोड क्षेत्र से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जिसको माननीय अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

जांच के दौरान सामने आया कि थाना सारन के वर्ष 2020 के एक NDPS मामले में आरोपित पंकज जेल में बंद था। जिसकी जमानत के लिए एक व्यक्ति की मोटरसाइकिल की रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC) तथा अन्य दस्तावेज जमानत के रूप में न्यायालय में प्रस्तुत किए थे। इन दस्तावेजों के आधार पर वर्ष 2023 में उसको अदालत से जमानत मिल गई थी। जबकि जमानती व्यक्ति ना तो जमानत के लिए अदालत में आया और ना ही उसने अपनी मोटरसाइकिल के दस्तावेज जमानत के रूप में दिये थे।

घटनाक्रम में फर्जी जमानती चमन उर्फ मोहित निवासी समयपुर फरीदाबाद तथा आरोपी के पिता षड्यंत्रकर्ता धीरज को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार 21 अप्रैल 2026 को माननीय एडिशनल सेशन जज, फरीदाबाद के आदेश प्राप्त हुआ कि आवेदक नरेश कुमार की मोटरसाइकिल के रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट का उपयोग फर्जी तरीके से आरोपित पंकज को जमानत दिलाने के रूप में हुआ है जबकि नरेश ना तो कभी अदालत में आया और ना ही वह आरोपित पंकज का गारंटर बना। फाइल पर आवेदन नरेश की फोटो भी फर्जी है। जिन आदेश पर थाना सेंट्रल में फर्जी दस्तावेजों का उपयोग कर जमानत प्राप्त करने के संबंध में मामला दर्ज कर जांच आरंभ की गई थी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!