राष्टीय महिला जागृति मंच की बल्लबगढ़ अध्यक्ष शीतल अरोड़ा ने पबजी गेम को बंद करने की लगाई गुहार

फरीदाबाद 10 जुलाई। चीन के कई ऐप बंद होने के बाद अब कई ओर ऐप बंद करने की गुहार सरकार से लगाई जा रही हैं। इसी कड़ी में राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की बल्लबगढ़ अध्यक्ष शीतल अरोड़ा से हुई बातचीत के बाद अम्बिका शर्मा ने पबजी गेम को बंद करने पर सरकार से गुहार लगाई है।
शीतल अरोड़ा ने राष्ट्रीय चेयरपर्सन अम्बिका शर्मा को बताया कि इस पबजी गेम से हमारी युवा पीढ़ी का भविष्य बहुत खराब हो रहा है जैसा कि कई बार देखा गया, कई नोजवान युवा लडक़े व लड़कियाँ इस गेम को खेलते हुए अपना आपा इस तरह से खो बैठते है कि उन्हें आत्महत्या करने से डर भी नहीं लगता और आत्महत्या कर लेते है। इस गेम से लोगों पर काफी गलत प्रभाव पड़ रहा है इसलिए शीतल अरोडा ने सरकार से गुहार लगाई है कि पबजी गेम को भी बंद कर देना चाहिए ताकि लोगों का भविष्य सुरक्षित हो जाए और हमारी युवा पीढ़ी भी सुरक्षित रहे।



