शेयर मार्केट में निवेश कर मोटा लाभ कमाने का लालच देकर ठगी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

फरीदाबाद : साइबर थाना सैंट्रल में सुर्या विहार पार्ट-3, फरीदाबाद वासी एक महिला ने शिकायत दी जिसमें आरोप लगाया कि उसके पास 20 अप्रैल को टेलिग्राम पर एक मैसेज आया जिसमें उसे शेयर मार्केट में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया। जिसके बाद उसे एक ग्रुप से जोडा गया, और निवेश के लिए कहा गया। जिसपर उसने निवेश के लिए ठगों के कहेनुसार 63,000/-रू ठगों के खाता में भेजा। जब उसने लाभ के साथ पैसे वापिस देने के लिए मैसेज किया तो ठगों ने पैसे देने से मना कर दिया। जिस शिकायत पर साइबर थाना सैंट्रल में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया साइबर थाना सैंट्रल ने मामले में कार्रवाई करते हुए सचिन (24) वासी पारिक कॉलोनी, हनुमानगढ़, राजस्थान को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी खाताधारक है तथा वह अपने व अन्य खातों को ऑपरेट भी करता था और खातों मे आये रूपयों को निकलवा कर आगे ठगों को दे देता था। आरोपी अपने पिता की खाद बीज की दुकान पर काम करता था। माननीय अदालत में पेश कर आरोपी को 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!