सेक्टर 7 में ज्वेलरी की दुकान पर हुई लूट के मामले में 2 और आरोपी गिरफ्तार

आरोपियों से 25,500/-, 2 देशी कट्टा, 1 जिंदा कारतूस, पुरानी चांदी 5.100 किलोग्राम बरामद

फरीदाबाद : 7 जनवरी को सुबह करीब 10-30 बजे हुड्डा मार्किट सेक्टर 7 फरीदाबाद स्थित तरुण ज्वैलर्स की दुकान में नकाबपोशों द्वारा हथियारों के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया था, जिस पर विनय वासी सेक्टर 7 फरीदाबाद की शिकायत पर थाना सेक्टर 8 में लूट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हैं बतलाया कि अपराध शाखा सेक्टर 30 की टीम ने मामले के 2 और आरोपीयों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है, गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद रिफाकत अली उर्फ मदनी वासी गांव कस्बा स्योहारा जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश व महमूद आलम हैवतपुर चौधरियां मंडी धनौरा जिला अमरोहा उत्तर प्रदेश को अपराध शाखा की टीम ने मंडी धनौरा से गिरफ्तार किया है। जिसने अपने अन्य साथीयों के साथ मिलकर दुकान में घुसकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। दोनों आरोपियों को पूछताछ के लिए के पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।

पूछताछ के दौरान आरोपियों से 25,500/-, 2 देशी कट्टा, 1 जिंदा कारतूस, पुरानी चांदी 5.100 किलोग्राम बरामद किए गए हैं।

आरोपी मोहमद रिफाकत उर्फ अली व महमूद आलम को बरामदगी के लिए पुलिस रिमांड लिया गया है तथा रिजवान, इरशाद, मोहम्मद अहमद उर्फ युसूफ, सौरभ वर्मा, विकार उर्फ सब्बू को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!