रोटरी क्लब के सहयोग से जेआरसी और ब्रिगेड ने किया पौधरोपण

फरीदाबाद : वनमहोत्सव पर गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल एन आई टी तीन फरीदाबाद में प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा की अध्यक्षता में रोटरी क्लब फरीदाबाद के सहयोग से जूनियर रेडक्रॉस, गाइड्स और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड ने पौधरोपण किया और पच्चीस फलों एवम छायादार पौधे रोपे।

विद्यालय में रोटेरियन जोनल प्रोजेक्ट गवर्नर संजय गेरा, नीरज भूटानी, जे पी मल्होत्रा, मोहित भाटिया, कनिका जुनेजा, अरविंद गुप्ता, मनोज गुलाटी तथा शिखर तनेजा एवम जूनियर रेडक्रॉस सदस्यों सहित प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा, नव पदोन्नत प्राचार्या ललिता, प्राध्यापिका शीतल, मोनिका, मनीषा एवम रेडक्रॉस सदस्य छात्राओं ने अमरूद, जामुन, हार श्रृंगार, नीम आदि के पौधे रोपे।

इस अवसर पर जूनियर रेडक्रॉस और ब्रिगेड प्रभारी प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने कहा कि वृक्ष और वन ही हमारा जीवन है। व्यक्ति को यदि इस धरा पर जीवित रहना है तो उसे सांस लेने की आवश्यकता होगी और यदि सांस लेने में ऑक्सीजन नहीं होगी तो हम जीवित भी नहीं रहेंगे। जिस प्रकार से रहना, खाना, पीना, सोना आवश्यक है उसी प्रकार सांस लेना भी अति आवश्यक है। सांस लेने का एकमात्र साधन हैं वृक्ष। यदि वृक्ष नहीं होगें तो हम सांस नहीं ले सकते, हमें महत्वपूर्ण तत्वों की प्राप्ति नहीं होगी। देखा जाए तो जीवन का पर्याय ही वृक्ष हैं।

इन्हीं वृक्षों को बचाए रखने के लिए हमारे देश में प्रतिवर्ष जुलाई माह के पहले सप्ताह को वन महोत्सव के रुप में मनाया जाता है। सप्ताह तक चलने वाले इस महोत्सव का उद्देश्य मनुष्यों को वृक्षों के प्रति जागरुक करना है उनकी महत्वता बताना है। उन्नीस सौ साठ के दशक में कन्हैयालाल मणिकलाल मुंशी ने इस महोत्सव का प्रारंभ किया था। प्राचार्य मनचंदा ने बताया कि विद्यालय में वन महोत्सव सप्ताह में उपायुक्त महोदय जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार फलों वाले तथा निरंतर ऑक्सीजन प्रदान करने वाले सौ से भी अधिक पौधे रोप जा रहें हैं।

प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने अपने सभी अध्यापकों, छात्राओं तथा रोटरी क्लब के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए सभी से वर्षा ऋतु में अधिक से अधिक पौधे रोप कर उन्हें पोषित करने का आग्रह किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!