फरीदाबाद पुलिस का अवैध हथियार रखने वालों पर प्रहार, देसी कट्टा रखने व उपलब्ध करवाने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार

फरीदाबाद : पुलिस उपायुक्त अपराध मुकेश कुमार के मार्गदर्शन में अपराध शाखाओं द्वारा अवैध हथियार रखने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है, इसी क्रम में कार्रवाई करते हुए क्राईम ब्रांच सेक्टर 48 की टीम ने देसी कट्टा सहित आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 06 अगस्त को क्राईम ब्रांच सेक्टर 48 की टीम ने अपने गुप्त सुत्रों से प्राप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी अतुल (20) वासी नंगला इंक्लेव फरीदाबाद को सेक्टर 48 एरिया से देशी कट्टा सहित काबू किया। जिसके विरुद्ध थाना एस.जी.एम नगर में शस्त्र अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया हैं। जिससे पुछताछ में सामने आया कि वह देसी कट्टा को 7000 रुपये में मैनपुरी उत्तर प्रदेश से रितिक(19) नाम के व्यक्ति से खरीद कर लाया था।

आगामी कार्रवाई करते हुए क्राईम ब्रांच सेक्टर 48 की टीम ने रितिक (19) वासी मैनपुरी उत्तर प्रदेश को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपितों को पुछताछ के बाद माननीय न्यायलय मे पेश कर जेल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!