वुमेन पावर संस्था द्वारा मनाया गया आज़ादी का 75वा महोत्सव

फरीदाबाद : 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वूमेंस पावर संस्था ने सेक्टर 23 कम्युनिटी सेंटर में बच्चों के लिए प्रतियोगिता का आयोजन करके और सेक्टरवासियों के साथ तिरंगा लहराया, जिसमें सेक्टर 23 वार्ड नंबर 3 के पार्षद जयवीर खटाना, सेक्टर 23 आरडब्ल्यूए से आशु कपूर और आरडब्ल्यूए के सभी सदस्य मौजूद रहे! साथ ही डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन से सेक्रेटरी एडवोकेट मनवीर तंवर, एडवोकेट अरविंद, साथ ही वुमेंस पावर की पूरी टीम ने मिलकर आज़ादी का महोत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया!

इस अवसर पर वुमेन्स पावर की प्रेजिडेंट चांदनी आजाद अली वाइस प्रेजिडेंट डौली कपूर, रिद्धिमा पाराशर, सरिता, स्नेहा अंजलि, नेहा, मिली, अमन, उमंग, श्वेता मौजूद रहे!



