वूमेन पावर एनजीओ व रोटरी क्लब फरीदाबाद सिटी ने सैक्टर-12 कोर्ट में रक्त दान शिविर का आयोजन किया

फरीदाबाद : जिला एवं सत्र न्यायाधीश दीपक गुप्ता व न्यायाधीश मंगलेश कुमार चौबे सी जे एम कम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फरीदाबाद के मार्गदर्शन में पैनल अधिवक्ता अर्चना गोयल व संजय गुप्ता ने वूमेन पावर एनजीओ व रोटरी क्लब फरीदाबाद सिटी के डॉ हेमन्त अत्री के साथ सैक्टर-12 कोर्ट में रक्त दान शिविर का आयोजन किया। इस कैम्प के आयोजन मे बार के प्रधान विवेक रावत, सेक्रेटरी नरेन्द्र शर्मा, ऐडवोकेट अरविंद छावरी एडवोकेट शिवदत्त वशिष्ठ अन्य सभी गणमान्य सीनियर अधिवक्ताओं ने पूर्ण सहयोग दिया।

एनजीओ के बच्चों ने वहाँ उपस्थित लोगों को नुक्कड़ नाटक द्वारा जागरूक करते हुए समझाया कि रक्त दान करने से किसी प्रकार की कोई कमजोरी नहीं आती और ना ही इस कोविड 19 महामारी में रक्त दान करने से इम्यूनिटी कम होती है बल्कि रक्त दान करने से हमारा रक्त पतला होकर कई बीमारियों से हमें बचाता है। इस रक्त दान शिविर मे कई ऐडवोकेट व लोगों ने बढ़ चढक़र हिस्सा लिया और रक्तदान करने में अपनी अहम भूमिका निभाई। वूमेन पावर की टीम से रूपा बरनवाल, शगुन तोमर, रिधिमा पराशर, डोली कपूर, सैयद महविश परवीन, मनहर्ष, आशीष पांडे, अमित, उमंग, लीना, मुस्कान आदि सभी यूथ बच्चे भी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!