शरद फाउंडेशन ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट ‘‘मिशन रोजगार’’ के बढ़ते कदमों के तहत वेबसाइट लॉन्च की

फरीदाबाद : शरद फाउंडेशन ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट ‘‘मिशन रोजगार’’ के बढ़ते कदमों के तहत ऑनलाइन आवेदन के लिए संस्था की वेबसाइट पद्मश्री डॉ ब्रह्मदत्त द्वारा शरद फाउंडेशन के कार्यालय से लॉन्च करवाई गई। वहीं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फरीदाबाद के सचिव एवं चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट (सीजेएम) मंगलेश चौबे ने अपने कार्यालय से लैपटॉप के माध्यम से यह वेबसाइट लॉन्च की। इस अवसर पर भाजपा के पूर्वांचल प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अंगद चौरसिया भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के सम्मान से हुआ, इसके तहत मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फरीदाबाद के सचिव एवं चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट (सीजेएम) मंगलेश चौबे एवं पद्मश्री डॉ ब्रह्मदत्त एवं विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता अंगद चौरसिया को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। उसके पश्चात शरद फाउंडेशन की चेयरपर्सन डॉ हेमलता शर्मा ने मिशन रोजगार के बारे में व संस्था के अन्य कार्यकलापों के बारे में संक्षिप्त जानकारी अपने संबोधन के दौरान दी। उन्होंने बताया कि संस्था की वेबसाइट से कोई भी व्यक्ति रोजगार के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और इसके अलावा वेबसाइट में संस्था की समस्त जानकारी दी गई है। वेबसाइट के माध्यम से कोई भी व्यक्ति ऑनलाइन, संस्था का वोलिएंटर/ सदस्य बन सकता है और इसी वेबसाइट से कोई भी संस्था में अपना योगदान/ डोनेशन भी दे सकता है।

वहीं भाजपा नेता अंगद चौरसिया ने कहा कि वे संस्था के बारे में सुनकर अभिभूत हैं और उन्होंने भविष्य में संस्था के लिए किसी भी स्तर की सेवा देने का ऐलान किया।

मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ ब्रह्मदत्त ने मिशन रोजगार के लिए संस्था की चेयरपर्सन डॉ हेमलता शर्मा की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि आज के समय में बहन हेमलता का यह कार्य सराहनीय कदम है और कहा कि रोजगार की दिशा में यह देश के लिए बहुत बड़ा काम होगा ।

चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट (सीजेएम) मंगलेश चौबे ने डॉ हेमलता शर्मा के कार्यों को सराहा और आश्वासन दिया कि उनके स्तर पर जो भी वे कर पाएंगे शरद फाउंडेशन के लिए अवश्य करेंगे। उन्होंने कहा कि महिला होकर डॉ हेमलता चैलेंजिंग कार्य लेती हैं और सफल होकर दिखाती हैं। उन्होंने मिशन रोजगार पर पूरी तरह भरोसा जताते हुए , शरद फाउंडेशन को सफलता के लिए अपनी ओर से शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का मंच संचालन साहित्यकार ज्योति संग द्वारा किया गया।

इस अवसर पर अरविंद शर्मा, इंटेलिजेंस मीडिया एसोसिएशन (आई एम् ए) के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं शरद फाउंडेशन के मीडिया सलाहकार / प्रवक्ता पत्रकार दीपक शर्मा शक्ति, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पैनल एडवोकेट अर्चना गोयल एवं एडवोकेट आशा अरोड़ा, ज्योति संग, सिमरन कौर, राजेश कश्यप, वीना शर्मा, मनमीत कौर, रितिक आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा इस मौके पर संस्था में पढऩे वाले बच्चों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!