जे. सी. बोस विश्वविद्यालय ने फिर बढ़ाई दाखिले की आखिरी तिथि

फरीदाबाद, 22 अगस्त : विद्यार्थियों को बड़ी राहत देते हुए जे. सी. बोस विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद ने विभिन्न यूजी और पीजी पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि को एक बार पुनः बढ़ाने का निर्णय लिया है। यह निर्णय विद्यार्थियों के व्यापक हितों को देखते हुए लिया गया है। हालांकि विश्वविद्यालय द्वारा पीजी पाठ्यक्रमों के लिए जारी प्रवेश परीक्षा के कार्यक्रम में किसी तरह का बदलाव नहीं होगा।

यह निर्णय कुलपति प्रो. एस. के. तोमर की अध्यक्षता में आयोजित सभी विभागाध्यक्षों तथा अकादमिक शाखा के अधिकारियों के साथ बैठक में लिया गया। कुलपति ने दाखिला प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए विद्यार्थियों के हित में दाखिले प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाने पर बल दिया। दाखिले को लेकर विद्यार्थियों को रूझान को देखते हुए बैठक में दाखिला तिथि को बढ़ाने को लेकर भी सहमति बनी। विश्वविद्यालय ने यूजी पाठ्यक्रमों (बीटेक पाठ्यक्रमों को छोड़कर) के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि को 22 अगस्त से बढ़ाकर 25 अगस्त करने और पीजी पाठ्यक्रमों के लिए 25 अगस्त से बढ़ाकर 28 अगस्त तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!