आगामी शनिवार को सूरजकुंड के राजहंस होटल में स्वयं सहायता समूहों की एक दिवसीय कार्यशाला का होगा आयोजन : सीईओ जिला परिषद सतबीर मान

हरियाणा के पंचायत विभाग के मंत्री होंगे मुख्य अतिथि

फरीदाबाद, 18 जून। सीईओ जिला परिषद सतबीर मान ने कहा कि 22 जून शनिवार को सूरजकुंड के राजहंस होटल में स्वयं सहायता समूहों की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की जाएगी। जहां स्वयं रोजगार के लिए स्वयं सहायता समूहों द्वारा किए गए उल्लेखनीय योगदान बारे विस्तार पूर्वक मंत्रणा की जाएगी। सीईओ जिला परिषद सतबीर मान ने कहा कि हरियाणा के विकास एवं पंचायत विभाग के मंत्री महिपाल ढांडा कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।

सीईओ जिला परिषद सतबीर मान ने कहा कि होटल राजहंस, सूरजकुंड सीएक्सओ मीट/ CxO Meet का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन 22.6.2024 का प्रातः 9.00 बजे से किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!