12 जून को रेड क्रॉस सेक्रेटरी विकास कुमार के जन्मदिवस पर ब्लड डोनेशन कैंप का किया जाएगा आयोजन

फरीदाबाद : सेक्टर-12 राजस्थान भवन में 12 जून को रेड क्रॉस सोसायटी के सचिव विकास कुमार के जन्मदिवस पर ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया जाएगा। श्री कुमार ने सभी रक्तदान वीर योद्धाओं से कहा कि वह सभी इस कैंप में बढ़-चढक़र भाग लें। श्री कुमार का कहना है कि जो कोई भी ब्लड डोनेट करना चाहता हो वह उनको सूचना दें, वह ब्लड डोनर को अपने साथ लेकर ब्लड डोनेट के लिए ले जाएंगे। उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोग ब्लड डोनेट करें जिससे कई लोगों की जिंदगी बचाई जा सके। एक यूनिट ब्लड से तीन लोगों की जान बचाई जा सकती है। इस नेक कार्य में बढ़-चढक़र हिस्सा लें।



