हवाबाजी के लिए लेकर आया था कट्टा, क्राइम ब्रांच 56 ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

फ़रीदाबाद : डीसीपी क्राइम हेमेन्द्र कुमार मीणा के दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच 56 प्रभारी शीशपाल की टीम ने अवैध हथियार के मुकदमे में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ़्तार किए गए आरोपी का नाम अरुण है जो फरीदाबाद के फतेहपुर तगा गांव का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को फतेहपुर तगा नहर के पास से अवैध हथियार सहित काबू कर लिया। आरोपी के कब्जे से एक देसी कट्टा बरामद किया गया। आरोपी से पूछताछ की गई तो वह आनाकानी करने लगा इसके पश्चात उसे काबू करके धौज थाने लाया गया और उसके खिलाफ अवैध हथियार अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके मामले में पूछताछ शुरू की गई जिसमें पुलिस पूछताछ के दौरान सामने आया कि आरोपी मजदूरी का काम करता है जो 6 महीने पहले शोकिया तौर पर यह देसी कट्टा अलीगढ़ बस स्टैंड से किसी व्यक्ति के पास से लेकर आया था जिसकी जांच की जा रही है। पुलिस पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!