3 जुलाई को हरियाणा कर्मचारी महासंघ जिला लघु सचिवालय पर करेगा विरोध प्रदर्शन: सुनील खटाना

फरीदाबाद ! हरियाणा कर्मचारी महासंघ की जिला कार्यकरिणी की बैठक गुड ईयर चौक स्तिथ सेक्टर-6 की डिवीजन एम एन्ड पी कार्यालय पर महासंघ के जिला चेयरमैन सुनील खटाना की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई । बैठक का संचालन सीनियर जिला प्रधान सन्तराम लाम्बा ने किया । बैठक में जिला महासंघ के चेयरमैन सुनील खटाना ने बताया कि आगामी 03 जुलाई 2020 को आल इंडिया ट्रेड यूनियनों दवारा केन्द्र व प्रदेश सरकारों के खिलाफ किये जाने वाले विरोध प्रदर्शन की तैयारियों लेकर विचार विमर्श किया गया ।
बैठक में आये हुए कर्मचारी वक्ताओं ने बताया कि आने वाली 03 जुलाई को केन्द्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ होने वाले विरोध प्रदर्शन में प्रदेश के मौजूदा हालातों के मध्यनजर प्रादेशिक विभागों में किये जा रहे निजीकरण की प्रणाली व ठेका प्रथा को बन्द करने, एनपीएस (न्यू पेन्शन पोलिसी) पोलिसी को बन्द कर 2004 से पहले वाली पुरानी पेन्शन नीति लागू ना करने, कर्मचारी विरोधी श्रम कानूनों में किये जा रहे संशोधनों को वापिस लेना, श्रमिकों व कर्मचारियों को 8 घन्टे की बजाय 12 घन्टे काम करने वाले अध्यादेश को वापिस लेने और सरकार की जन विरोधी व कर्मचारी विरोधी नीतियों पर रोष जताते हुए जनता के समक्ष उजागर करेगा, कोरोना महामारी के आपातकाल में कर्मचारी अपना कर्तव्य निष्ठापूर्वक निभा रहा है ।
वहीं दूसरी ओर सरकार आयेदिन सरकारी विभागों में कर्मचारी की छटनी करके कर्मचारियों के मुँह का निवाला छीन रही है । सरकार कर्मचारियों की एलटीसी, डीए बन्द करके कर्मचारी विरोधी होने का प्रमाण दे रही है । जन स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम, रोडवेज परिवहन, बिजली निगम जैसे महत्वपूर्ण विभाग जो सीधे जनता की सहूलियतों से सरोकार रखते हैं । जिन्हें सरकार अपने चहेतों को लाभ पहुंचाने के लिये निजी कम्पनियों के हाथों बेचना चाहती है आदि अनेकों माँगों के विरोध स्वरूप कई सरकारी विभागों के कर्मचारी लामबन्द होकर आने वाली 03 जुलाई 2020 को जिला लघु सचिवालय सेक्टर-12 फरीदाबाद पर हरियाणा कर्मचारी महासंघ के बैनरतले जबरदस्त विरोध प्रदर्शन करेगा ।
वहीं हरियाणा कर्मचारी महासंघ ने शुरू से ही प्रदेश में पीटीआई शिक्षकों व नगर निगमों के जारी विरोध प्रदर्शन का पुरजोरता से समर्थन करता है । विरोध प्रदर्शन को सफल बनाने की रणनीति पर विचार विमर्श कर नीति बनाई गई । जिसमें महासंघ के कोषाध्यक्ष कर्मवीर यादव, उपप्रधान विनोद कुमार शर्मा, सहसचिव जयभगवान, सुनील कुमार, संगठनकर्ता मो. शौकीन, मुकेश शर्मा, लेखराज, रामेन्द्र, अनिल कुमार, वीरेंदर त्यागी, बृजपाल तँवर, मदनगोपाल, सुनील भाटी, वीरसिंह आदि नेताओं ने महासंघ के इस विरोध प्रदर्शन में ज्यादा से ज्यादा कर्मचारियों के पहुँचने का आव्हान किया ।



