सिर में बीयर की बोतल मारने से हुई युवक की मृत्यु के मामले में क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने 3 आरोपियो को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : डीसीपी क्राइम नरेन्द्र कादियान के द्वारा शहर में अपराध पर अंकुश लगाने के दिए गए दिशा निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच प्रभारी योगिन्द्र की टीम ने हत्या के 3 आरोपियो को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मृत्क लडका हिमांशु स्थाई रुप से मध्य प्रदेश के बसैया जिले के गांव खेडा का रहने वाला है तथा अस्थाई रुप से फरीदाबाद के बजीरपुर रोड के पास रहता है। मृत्क कार वॉशिंग का काम करता था। मृत्क 9 अप्रैल को शाम के समय किसी काम से मार्किट में गया था। परशुराम चौक पर सामान लेते समय मृत्क की आरोपी बादल से किसी बात को लेकर कहा-सुनी हो गई थी। आरोपी बादल ने शराब पी रहे अपने साथियों को फोन कर बुला लिया और मृत्क हिमांशु को अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट की और बीयर की बोतल सिर में मारी जिसे मृत्क बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। आरोपी मौके से फरार हो गए थे। हिमांशु को पास के जनक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसे वहां से सर्वोदय अस्पताल में रेफर कर दिया जहां से सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया। जिसका इलाज कर दवाई देकर घर भेज दिया। मृत्क की 17 अप्रैल को अचानक तबियत खराब हो गई थी। जिसे अस्पताल ले जाते समय उसकी मृत्यु हो गई थी।

क्राइम ब्रांच टीम ने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर फरीदाबाद की भारत कॉलोनी में रहने वाले आरोपी बादल को ईंदरा कम्पलैक्स में रहने वाले गुलशन उर्फ गुलू और चंदीला डेयरी के पास रहने वाले मोनू उर्फ कलवा को खेडी पुल सब्जी मंडी से गिरफ्तार किया है। आरोपी बादल कम्पनी में काम करता है। आरोपी मोनू उर्फ कलवा अपने भाई कि कबडे की दूकान पर काम करता है। आरोपी गुलशन उर्फ गुलू के भाई की पीने के पानी सप्लाई का काम है उसके साथ काम करता है। पूछताछ में सामने आया की आरोपी बादल अपने साथियों के साथ मिलकर शराब पी रहा था। जो कुछ सामान लेने गया था। जिसकी सामान लेते समय हिमांशु से किसी बात को लेकर लडाई हो गई थी। आरोपियो को आज अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। अन्य आरोपियो की गिरफ्तार के लिए पुलिस रेड कर रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!