सिलेंडर फटने से 14 लोग घायल !

नयी दिल्ली ! दक्षिणी दिल्ली के तिगड़ी इलाके में एक एलपीजी गैस सिलेंडर फटने से कम से कम 14 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि शाम करीब सात बजे तिगड़ी जे जे कैंप से दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद दमकल की आठ गाड़ियों को वहां भेजा गया।
पुलिस ने बताया कि एलपीजी गैस सिलेंडर फट गया । एक महिला समेत सभी घायलों को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि 35 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल है। एक महिला अपनी झुग्गी में खाना बना रही थी उसी दौरान सिलेंडर में आग लग गयी। सिलेंडर फटने के पहले महिला, उसके पति और एक रिश्तेदार वहां से निकल गए लेकिन पड़ोस के लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि यह काफी घनी आबादी वाला क्षेत्र है।



