सोशल वेलफेयर क्लब द्वारा अभिनंदन समारोह आयोजित

फरीदाबाद। सोशल वेलफेयर क्लब द्वारा सैक्टर-15ए स्थित चिल्ड्रन पार्क में नवनिर्वाचित विधायकों, राजनैतिक सचिव, चेयरमैन व जिलाध्यक्ष का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर फरीदाबाद के विधायक नरेन्द्र गुप्ता, पृथला क्षेत्र के विधायक एवं चेयरमैन नयनपाल रावत, मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव अजय गौड़ व भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा को सोशल वेलफेयर क्लब के अध्यक्ष एस.एन. त्यागी व अन्य पदाधिकारियों ने फूल-माला पहनाकर व बुक्के देकर सम्मान किया।

समारोह में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए विधायक नरेन्द्र गुप्ता ने कहा कि उनके मतों की बदौलत ही आज वह विधानसभा में पहुंचे है। सभी अपने-अपने क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता देगें। मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव अजय गौड़ व भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा ने सोशल वेलफेयर क्लब व समारोह में उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया तथा फरीदाबाद शहर में अच्छा विकास कराने की बात कही। इस अवसर पर क्लब के पदाधिकारी के प्रधान एस.एन. त्यागी के अलावा डा. आर.सी. अरोड़ा, बी.एल. खरबंदा, अनिल अरोड़ा, मुकेश कुमार, विजय छाबड़ा, जनक गोयल, एच.वी.सिंह, कर्नल ऋषिपाल गोयल, अधिवक्ता बलवीर सिंह, सुभाष भारद्वाज, महेश शर्मा, संदीप सेठी, संजय डिन्डे, के.के. मिश्रा, नरेन्द्र चौधरी, डी.आर. चौधरी, रविन्द्र त्यागी, निहाल सिंह, अजीत सिंह पटवा सहित अन्य सैक्टर-15 ए वासी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!