ज्ञानदीप पब्लिक सीनियर सेकेंड्री स्कूल में एनुअल रिजल्ट कार्यक्रम का आयोजन

बेहतर प्रदर्शन के लिए छात्रों को किया सम्मानित

फरीदाबाद, 1 अप्रैल। ज्ञान दीप पब्लिक सीनियर सेकेंड्री स्कूल में एनुअल रिज़ल्ट कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से इंस्पेक्टर सुनीता, एसएचओ जयवीर सिंह, एसएचओ सुनील, चौकी इंचार्ज सेक्टर 21डी प्रवीन, सेक्टर 15 चौकी इंचार्ज ओमप्रकाश देशवाल और अनखीर चौकी इंचार्ज अजीत, पुलिस कमिश्नर ऑफिस से इंस्पेक्टर राजेश मौजूद रहे।

इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन पंडित शिवचरण दास, वाइस चेयरमैन सन्नी शर्मा व स्कूल डायरेक्टर सोनू शर्मा ने आए हुए सभी अतिथियों का पटका व माला पहनाकर स्वागत किया।

इस अवसर पर स्कूल के छात्र-छात्राएं और अभिभावकगण पहुंचे। इस मौके पर प्रथम, द्वितीय ओर तीसरा अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को शील्ड व मैडल पहनाकर प्रोत्साहित किया गया। वहीं अन्य छात्रों को भी आगे ओर बेहतर प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।

इस मौके पर क्षेत्र के कईं गणमान्य व्यक्तियों ने ज्ञानदीप स्कूल में पहुंचकर बच्चों को आगामी भविष्य के लिए उन्हें आशीर्वाद दिया। स्कूल के प्रिंसीपल डॉ मानव शर्मा ने कहा कि हर साल को तरह इस बार भी नये सेशन से पहले एनुअल रिजल्ट कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इसी कड़ी में सभी छात्रों को शील्ड व मैडल पहनाकर सम्मानित किया गया ताकि भविष्य में सभी छात्र अपने जीवन में बेहतरीन प्रदर्शन करते रहे। श्री शर्मा ने बताया कि करीब 1200 छात्र उनके ज्ञानदीप स्कूल में पढ़ रहें हैं और सिर्फ पढ़ाई ही नहीं बल्कि उनके परिवार व टीम का मकसद बच्चों में संस्कार देना भी है और हमारे बच्चों की खासियत ही उनके संस्कार है, क्योंकि वह अपने बड़ों का आदर सम्मान करते है नमस्कार व पैर छूकर करते हैं।
उन्होंने बताया कि स्कूल में अच्छी शिक्षा के अलावा सुरक्षा का भी ध्यान रखा जाता है और बच्चों के माता-पिता बच्चों की सुरक्षा के लिए आश्वस्त रहते हैं। मानव शर्मा ने बताया कि उनके यहां नए सेशन के समय एक भी टीसी नहीं काटे गए हैं। उन्होंने सभी अभिवावकों का आभार व्यक्त किया जिन्होंने ज्ञानदीप पब्लिक सीनियर सेकेंड्री स्कूल पर अपना भरोसा जताया।
वहीं आए हुए गणमान्य लोगों ने स्कूल के संचालकों की जमकर तारीफ की ओर कहा कि मानव शर्मा व उनके परिवार द्वारा बेहतर शिक्षा, संस्कार व सुविधाएं बच्चों को दे रहे है जिसके लिए मानव शर्मा व उनके परिवार की जितनी सराहना की जाए वह कम है।

इस मौके पर अभिभावकों व छात्रों ने बताया कि ज्ञानदीप स्कूल बडख़ल क्षेत्र का सबसे कम बजट वाला स्कूल होने के साथ साथ बड़े-बड़े स्कूलों के मुकाबले से बेहतर सेवाएं दे रहा है और उन्हें यकीन है की उनके बच्चे यहां से अच्छी शिक्षा और संस्कार पाकर भविष्य में बहुत आगे तक जाएंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!