रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा वाईएमसीए विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भारती चेरीटेबल ट्रस्ट को मिला सम्मान

फरीदाबाद : वाईएमसीए विश्वविद्यालय में जिला रेडक्रास सोसाइटी द्वारा आयोजित कोरोना काल में बचाव के लिए तन, मन, धन, प्लाजमा डोनेशन करने सहित अन्य बेहतर कार्य करने वाली विभिन्न संस्थाओं, समाजसेवकों, प्रशासनिक अधिकारियों और गणमान्य नागरिकों, उद्योगपतियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
रेड क्रॉस सोसाइटी तथा फरीदाबाद जिला प्रशासन द्वारा विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित दो दिवसीय पुरस्कार समारोह में हरियाणा परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने पुरस्कार वितरित किये। इस अवसर पर हरियाणा रेड क्रॉस सोसाइटी, चंडीगढ़ शाखा की उपाध्यक्ष सुषमा गुप्ता भी उपस्थित थी।
इस अवसर पर कोरोना महामारी की रोकथाम में सहयोग देने वाली संस्था भारती चेरीटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. डी. एस. नांदल को भी सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि भारती चेरीटेबल ट्रस्ट द्वारा कोरोना महामारी में लॉकडाउन अवधि के दौरान विभिन्न जागरूकता अभियान चलाये गये। इसके अलावा, जरूरतमंद लोगों को सूखे राशन पैकेटों का वितरण किये गये, रक्तदान शिविर का आयोजन आदि अनेक कार्य किए गए।




