स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए आरईसी द्वारा डीएच एवं एफडब्ल्यूएस तथा डीसी फरीदाबाद को सीएसआर सहायता प्रदान की गई

फरीदाबाद : विद्युत मंत्रालय के अंतर्गत नवरत्न उद्यम आरईसी लिमिटेड ने बीके हॉस्पिटल में स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए चिकित्सा उपकरणों की खरीद एवं संस्थापना हेतु अपनी सीएसआर पहल के तहत लगभग 1.34 करोड़ की वित्तीय सहायता दी है।

इस प्रोजेक्ट के तहत अस्पताल में ऑपरेशन थियेटर, रेडियोलॉजी, आई ओपीडी, महिला स्वास्थ्य तथा नवजात शिशुओं की देखभाल एवं दंत चिकित्सा सेवाओं के लिए उपकरण दिए जाने हैं। इससे आने वाले समय में अधिक से अधिक रोगियों का इलाज किया जा सकेगा और स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाया जा सकेगा।

इस संबंध में कृष्ण पाल गुर्जर, माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री, विद्युत मंत्रालय एवं भारी उद्योग मंत्रालय, जितेंद्र यादव, आईएएस, डीसी, फरीदाबाद, डॉ विनय गुप्ता, सिविल सर्जन, बीके हॉस्पिटल, फरीदाबाद, एस.के.जी. रहाटे, सीएमडी आरईसी, डॉ काजल, आईएएस, कार्यकारी निदेशक (सीएसआर) आरईसी लिमिटेड एवं अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में आरईसी फाउंडेशन, जिला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सोसायटी, फरीदाबाद (डीएच एवं एफडब्ल्यूएस) तथा फरीदाबाद के उपायुक्त के बीच दिनांक 05 अप्रैल, 2022 को समझौता ज्ञापन (एमओए) निष्पादित किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!