हरियाणा : कई जिलों में बारिश, 19-20 के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी !

हरियाणा । प्रदेश में माॅनसून फिर से सक्रिय हो गया है। गुरुवार को अम्बाला समेत कई जिलों में बारिश हुई। 20 जुलाई तक प्रदेश में बारिश के आसार हैं। 19 व 20 जुलाई को मौसम विभाग ने हरियाणा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दोनों दिन कहीं-कहीं भारी से भारी बारिश हो सकती है। जुलाई माह में अब तक 66.7 मिमी. हुई है। इस अवधि में 77.2 मिमी. बारिश सामान्य मानी जाती है। यानी सामान्य से 14 फीसदी कम बारिश हुई है। अभी इस माह के 14 दिन बाकी हैं। अगले 3 दिन में बारिश की कमी काफी हद तक धुल सकती है। वहीं, एक जून से शुरू हुए मॉनसून सीजन में 16 जुलाई तक 114.8 मिमी. बरसात हुई है, जो सामान्य से 8 फीसदी कम है।



